मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Dec-2022 06:14 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क क्रॉस करने के दौरान पति-पत्नी को रौंद डाला, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव की है।
मृतक की पहचान दहिया गांव निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को संजय चौधरी भगवानपुर पीएचसी में कार्यरत अपनी पत्नी गुड्डी देवी को पीएससी से लेकर पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दहिया हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। ग्रामीणों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां संजय चौधरी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गुड्डी देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।