बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
23-Jul-2022 09:11 AM
MUNGER : इस समय की सबसे बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां ट्रक और यात्रियों से भरा टाटा मैक्सी में टक्कर हो गई. घटना में टाटा मैक्सी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, घटना मुंगेर हवेली खड़कपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 बनारसी बासा के समीप खड़गपुर की है. यात्री वाहन बरियारपुर से खड़गपुर जा रही थी. तभी तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने टाटा मैक्सी वाहन में जबरदस्त ठोकर मार दी. घटना के बाद टाटा मैक्सी वाहन सड़क के किनारे गड्ढे में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मैक्सी में लगभग 25 यात्री सवार थे. घटना के बाद यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले. घटनास्थल पर देखने के लिए आसपास के लोगों भीड़ लग गई है.
इस घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, एक यात्री की इलाज के दौरान जान चली गई. टाटा मैक्सी के चालक बहुत चालक भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे में घायल लोगों को अपने सुविधा अनुसार निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मृतक की पहचना नहीं हो पाई है.