ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : ट्रक ने कावंरियों से भरी ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

29-Jul-2022 08:53 AM

ROHTAS : रोहतास से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां ट्रक ने कावंरियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी. इस घटना में एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 6 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


जानकारी के मुताबिक, सभी कांवरिया पटना से चेनारी के गुप्ता धाम स्थित गुप्तेश्वर नाथ महादेव का दर्शन करने जा रहे. इसी दौरान दिल्ली-कोलकता एनएच दो पर कुम्हऊ गेट के पास ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस घटना में आटो सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान पटना जिला के पालीगंज थाना क्षेत्र के परिओ गांव निवासी 26 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई. 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची. जिसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है.