राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
26-Jul-2022 08:01 AM
BHOJPUR : बिहार में ठनका गिरने से लगातार लोगों की मौत हो रही है. इसी बीच भोजपुर जिले के अलग–अलग थाना क्षेत्रों से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. खेत मे रोपनी करने के दौरान ठनका गिरने से दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, दो महिला व किशोरी समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सहार थाना क्षेत्र के ननौर गांव निवासी पप्पू शर्मा की 44 वर्षीया पत्नी शारदा देवी एवं उसी गांव के निवासी रामानुज राम की 40 वर्षीया पत्नी भागमानो देवी और ख्वासपुर ओपी अंतर्गत ख्वासपुर हरी के टोला निवासी दीनानाथ यादव के 40 वर्षीय पुत्र फागू यादव शामिल है. जबकि झुलसे लोगों में ननौर गांव निवासी शिवनाथ पासवान की 33 वर्षीया पत्नी अतिसुंदरी देवी, हबीब अंसारी की 40 वर्षीया पत्नी जमीला खातून एवं 15 वर्षीय पुत्री शहानु खातून शामिल हैं.
घटना के बारे में मृतका शारदा देवी के पति पप्पू शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर सभी महिलाएं गांव में ही स्थित खेत में रोपनी कर रही थी. उसी दौरान अचानक ठनका उन लोगो पर गिर पड़ा, जिसमें शारदा देवी एवं भागमानो देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं अतिसुंदरी देवी,जमीला खातून एवं शहानु खातून बुरी तरह झुलस गई. जिसके बाद उन्हें परिजनों द्वारा अरवल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.
वहीं, ख्वासपुर ओपी अंतर्गत ख्वासपुर हरी के टोला गांव निवासी दीनानाथ यादव के 40 वर्षीय पुत्र फागू यादव की भैंस चराने के दौरान ठनका गिरने से मौत हो गई. बताया जाता की फागू अपने भैंसों को लेकर गांव के ही बधार में चराने गए थे, तभी अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात होने लगा जैसे ही छिपने की कोशिश की तभी ठनका गिरने से बुरी तरह झुलस गए और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.