Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
28-May-2022 07:46 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से बाप-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के अलग अलग इलाकों में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
पहली घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर देवरी गांव की है, जहां शनिवार की दोपहर मछली मारने के दौरान तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से बाप-बेटे इसकी चपेट में आ गए। दोनों बाप-बेटे की बुरी तरह से झुलने से मौत हो गई। बाप-बेटे की पहचान 40 वर्षीय जनार्दन पासवान और 12 वर्षीय लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। दूसरी घटना नाथनगर के कजरैली थाना क्षेत्र स्थित बड़ी गोड्ढी गांव की है, जहां परुषोतम सिंह की 20 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।
वहीं नाथनगर थाना क्षेत्र के ही भुवालपुर गांव निवासी पांचू यादव अपने खेत मे काम कर रहे थे तभी वज्रपात की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाथनगर के शंकरपुर चौवानीय गांव निवासी पप्पू मंडल के 18 वर्षीय बेटे राजीव कुमार की भी मौत ठनका की चपेट में आने से हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।