Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
13-Mar-2022 11:50 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : खबर नवादा से है, जहां पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के कौआकोल थाना से रविवार को एक महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया था। शनिवार को गिरफ्तारी के बावजूद न तो उसे जेल भेजा गया था और ना ही हाजत में बंद किया गया था। पुलिस अभिरक्षा से महिला कैदी के फरार होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जमुई के खैरा थाना क्षेत्र स्थित दीपाकरहर निवासी राजेन्द्र राणा की पत्नी दयमंती देवी कौआकोल बाजार में दातुन बेचने का काम करती थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दयमंती देवी दातुन बेचने के नाम पर शराब का धंधा करती है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो लीटर देसी शराब भी पुलिस ने बरामद किया है।
गिरफ्तार महिला को पुलिस थाने लेकर आई, जहां उसे हाजत में बंद नहीं करके खुले में पुलिस की देखरेख में रखा गया। इसी बीच पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। रविवार की सुबह जब थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो महिला कैदी फरार हो चुकी थी। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
महिला कैदी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल सका है। बताते चलें कि शराब को लेकर सरकार की लगातार हो रही फजीहत के बाद पुलिस शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ काफी सख्त हो गई है। बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां भी हो रही हैं बावजूद इसके शराब पीने और बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।