RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
31-Oct-2023 07:35 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पूजा के लिए सामान खरीदने बाजार गई महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। घटना नगर थाना क्षेत्र के भावी साह चौक की है।
मृतक महिला की पहचान सिमराहा निवासी मनोज यादव की 40 वर्षीय पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतू देवी करवाचौथ और छठ पर्व की खरीददारी करने बाजार गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ के चंगूल से मुक्त कराया और अपने कब्जे में ले लिया।
उधर, आक्रोशित लोगों ने सहरसा-मधेपुरा बायपास रोड स्थित भावी साह चौक के पास सड़क पर आगजनी कर रोड जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोग वरीय अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लोगों का आरोप था कि ट्रक पर क्षमता से अधिक FCI का अनाज लोड था और ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।