गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-May-2023 10:34 AM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा ममाला लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कैदी को लेकर जा रही सारण पुलिस की गाड़ी में ट्रक ने धक्का मार दिया। इस सड़क हादसे में 7 लोग जख्मी हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, लखीसराय जैल से कैदी को लेकर जेल जा रहे सारण पुलिस की गाड़ी में ट्रक ने धक्का मार दिया। इस सड़क हादसे में 7 लोग जख्मी हो गए। घायलों में 5 पुलिसकर्मी जबकि दो कैदी शामिल हैं। दोनों कैदी को लेकर सारण पुलिस लखीसराय से जा रही थी तभी अचानक रास्ते में ये लोग हादसे का शिकार हो गए। यह घटना नया बाजार पचना मोड़ बायपास रोड के निकट बुधवार को घटी है।
बताया जा रहा है कि, शहर के नया बाजार पचना मोड़ बायपास रोड के निकट बुधवार को लखीसराय जेल से दो कैदी को सारण छपरा ले जा रहा कैदी वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। कैदी वाहन में सवार दोनों कैदी, एक एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बायपास मोड़ से अशोक धाम की ओर ओवरब्रिज पर चढ़ाव के दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने पुलिस गाड़ी में टक्कर मार दी। इसी समय एक ट्रक जो पुलिस वाहन के आगे खड़ी थी वो भी पीछे की ओर आ गयी और दोनों ट्रकों के बीच में पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गयी। जिसमें 7 लोग घायल हो गए।
इधर, इस घटना में लखीसराय जेल में बंद दो कैदी मुंगेर निवासी दिनेश यादव का पुत्र कुंदन यादव एवं नवल यादव का पुत्र सुजीत कुमार को एसआई प्राणी मोती चंद्रा के नेतृत्व में अन्य चार पुलिसकर्मी जिसमें हवलदार जीतन सिंह, सिपाही आलोक कुमार, ललित विजय कुमार एवं दीपक कुमार शामिल है, लेकर जा रहे थे। छपरा के लूट के मामले में यह दोनों कैदी 1 महीने से लखीसराय मंडल कारा में कैद थे। सारण पुलिस की टीम इन्हें मंडल कारा लखीसराय से छपरा लेकर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।