Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
31-Oct-2023 10:34 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों रिश्तों में पति - पत्नी बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के हरिओ गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला।इस सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपूरा गांव के रहने वाला 35 वर्षीय बंटू कुमार और 30 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि आक्रोशित लोगों ने गया डोभी मुख्य सड़क मार्ग को थोड़ी देर के लिए जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। ये लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा की मांग कर रहे थे।
उधर, पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन के मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार से आ रहा था और अनियंत्रित होकर बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया था। इस टक्कर के बाद मौके पर लोग पहुंचे, लेकिन घटनास्थल पर भी दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी।