गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Aug-2022 10:56 AM
LAKHISARAI : लखीसराय से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया. घटना में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से निकलकर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
बताया जा रहा है कि आने वाली सोमवारी को देखते हुए बच्चा साईकिल से फूल खरीदने जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया. जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों का भीड़ इकठ्ठा हो गया. लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना की जानकरी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक, घटना लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र के मकुना गांव की है. मृतक की पहचान रजनीश कुमार के रूप में हुई है, जिसका उम्र 13 वर्ष था. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.