ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे तरबूज बेच रहे कारोबारी को रौंदा,...

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे तरबूज बेच रहे कारोबारी को रौंदा, 3 लोगों की हुई मौत

10-May-2023 07:43 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर सरैया थाना क्षेत्र इलाके में आज पहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे तरबूज बेच रहे कारोबारी समेत कई लोगों को कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना की पुलिस की टीम को दे दी गई है।


बताया जा रहा है कि, जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां मुजफ्फरपुर छपरा मुख्य मार्ग किनारे लोगों ने तरबूज बेचने के लिए दुकान सजा रखा था  इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक भीड़ में ही घुस गई जिससे करीब आधा दर्जन लोग इसके चपेट में आ गए इस घटना में अब तक3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।


वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सरैया थाना पुलिस ने डेड बॉडी को उठाने का प्रयास कर रही है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके अलावा स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क किनारे लोग अपने खेतों से तरबूज लाकर बेचते थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक आई और सड़क किनारे तरबूज बेच रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी जिससे घटनास्थल पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 


इधर, उस पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा कई लोगों को रौंदा गया है जो सड़क किनारे तरबूज बेच रहे थे। इस घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई जख्मी भी है फिलहाल घटनास्थल से सभी डेड बॉडी को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार 2 लोग स्थानीय हैं और 2 बाहरी बताए जा रहे हैं ।वहीं घायलों की शिनाख्त भी की जा रही है।