ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
19-Jan-2023 12:35 PM
By First Bihar
MADHUBANI : आय से अधिक संपत्ति को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। सरकार के तरफ से इसको लेकर आयकर विभाग को आदेश दिया गया है कि, किसी भी तरह की सुचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए, जिसके बाद अब दरभंगा के मशहूर डॉक्टर दंपती डा मृदुल शुक्ला और पत्नी डा गुंजन शुक्ला के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग छापेमारी कर रही है। इनकम टैक्स की टीम द्वारा दंपती के हॉस्पिटल रिसोर्ट के अलावा झंझारपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा के दिग्घी स्थित आइबी स्मृति आरोग्य सदन हॉस्पिटल, दालान रिसोर्ट के अलावा आयकर विभाग की एक टीम झंझारपुर स्थित दंपती के पैतृक आवास पर भी कार्रवाई के लिए पहुंची है। दरभंगा में 12 गाड़ियां और उनके पैतृक आवास पर तीन गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम सुबह नौ बजे एक साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि, दरभंगा में छापेमारी कर रही टीम में दो दर्जन से अधिक अधिकारी हैं। इस दौरान किसी को भी बाहर-अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
मालूम हो कि, दरभंगा के मशहूर डॉक्टर मृदुल शुक्ला दरभंगा के प्रसिद्ध शिशु विशेषज्ञ हैं। वहीं, उनकी पत्नी डा गुंजन शुक्ला प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ है। डॉक्टर दंपती का दरभंगा के दिग्घी में आइबी शुक्ला सेवा सदन नामक हॉस्पिटल है। दरभंगा के सोनकी पथ में दालान नामक रिसोर्ट भी है।
वहीं, इसके आलावा मधुबनी जिला स्थित झंझारपुर आरएस के बेहट दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित डा मृदुल शुक्ला के पिता के संयुक्त मकान में छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स की टीम द्वारा सुबह 9 बजे छापेमारी के लिए पहुंची है। इधर, इस छपेमारी से इलाके में सनसनी फैल गई। झंझारपुर में आयकर विभाग की टीम तीन वाहनों से पहुंची है।आयकर विभाग अपने साथ बीएमपी जवानों की टीम को भी साथ लेकर आई है।