मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Jun-2023 02:07 PM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार के बेतिया से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड में चमुआ स्टेशन के पास एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसके बाद महिला और उसके 5 वर्षीय पुत्र की भी मौत हो गई है। जबकि 3 साल का मासूम जिंदगी से जंग लड़ रहा है।
दरअसल, महिला पारिवारिक झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों के साथ चमुआ स्टेशन से करीब ढाई सौ मीटर पश्चिम रेल ट्रैक के पास पहुंची। वहां जैसे ही गोरखपुर से नरकटियागंज की तरफ सवारी संख्या 05040 पहुंची, महिला अपने तीनों बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद पड़ी। जिसके बाद उसकी और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन साल का मासूम की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। । घटना की जानकारी लगते ही गार्ड और पायलट ने ट्रेन को रोक दिया।
वहीं, इस घटना में रेल पुलिस ने मृत महिला की पहचान श्रीपति देवी (35 वर्ष) के रूप में की है। वह शिकारपुर थाने के चमुआ पंचायत के नुनियवाटोला लंगड़ा गांव की रहने वाली थी। महिला का पति अन्य प्रदेश में कमाने गया हुआ है। घर में सास और ससुर रहते हैं। मृत महिला और जख्मी बच्चों को उसी ट्रेन से नरकटियागंज लाया गया।
इधर, इस मामले को लेकर रेल पुलिस निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर मृत महिला के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए बगहा भेजा गया है। बेतिया में इलाज के दौरान एक जख्मी बच्चे की भी मौत हो गई है। उसका भी अंत्यपरीक्षण कराया जा रहा है।