ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
05-Aug-2024 11:45 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिण बिहार की सीमावर्ती इलाकों की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण नीचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। इसी बीच रोहतास के सासाराम में सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पशुओं के लिए चारा लाने गए बिहार और झारखंड के 40 लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ की टीम इनके लिए देवदूत बन गई और रेस्क्यू कर सभी की जान बचाई है।
दरअसल, चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 से अधिक पशुपालक सोन नदी के बीच में स्थित ऊंचे स्थान टीले पर फंस गए थे। जिन्हे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाई गई है। झारखंड के गढ़वा जिले के केतार के लोहरगाढ़ा के पास ज्यादातर लोग फंसे हैं। जिसमें बिहार के रोहतास जिला के चुटिया के अलावा झारखंड के गढ़वा के केतार के भी कुछ लोग हैं।
बताया गया की 40 लोग फंसे थे। जिसमें से लगभग सभी लोगों को रोहतास की ओर निकला जा रहा है। अभी भी तीन या चार लोगों के फसने की सूचना है। बताया जाता है कि वहां पर कई मवेशी भी फंसे हुए हैं। लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के बाद मवेशियों के निकालने की भी कवायत होगी।
एसडीआरएफ की टीम फंसे हुए लोगों को वहां से निकाल रही है। लोगों का कहना है कि मवेशी को चारा देने एवं थोड़ा बहुत खेती करने के उद्देश्य से लोग सोन नदी के बीच के टीले पर चले जाते हैं लेकिन अचानक सोन नदी में बाढ़ आ जाने के कारण यह दिक्कत हुई है।