गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
10-Feb-2022 08:55 PM
LAKHISARAI : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में एक समारोह के दौरान रायफल लहराने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून का राज स्थापित करना चाहती है या आम लोगों में हदशत पैदा कर अपराधियों का मनोबल बढ़ाना चाह रही है।
दरअसल, लखीसराय में एक समारोह के दौरान राइफल लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आयोजक पर कार्रवाई नहीं करके वहां मौजूद दर्शकों पर ही कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को मामले में गिरफ्तार किये गये लोगों के परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष के सामाने अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे। लोगों की बात सुन विधानसभा अध्यक्ष पुलिस पर भड़क गए और थाना प्रभारी की जमकर क्लास ली।
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले में कार्रवाई जरूर होनी चाहिए लेकिन पुलिस आयोजकों पर कार्रवाई नहीं कर दर्शकों पर कार्रवाई कर रही हो, जो कहीं से भी सही नहीं है। पुलिस कानून का राज स्थापित करना चाहती है या आम लोगों में हदशत पैदा करके अपराधियों का मनोबल बढ़ाना चाह रही है।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था उस समय थाना प्रभारी कहां थे। ऐसे थाना प्रभारी को तत्काल थाने से हटाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाए निर्दोष लोगों को पकड़कर अपना पीठ थपथपा रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते अपने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की चीजें कभी बर्दास्त नहीं करूंगा और पूरे मामले परें मुख्यमंत्री और डीजीपी से बात करूंगा।
इस दौरान उन्होंने लखीसराय एसपी को गैर जिम्मेवार बताते हुए उनकी कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि लखीसराय नक्सलियों का गढ़ रहा है ऐसे में इस क्षेत्र में सक्षम और ईमानदार लोगों की जरूरत है। जिले में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि जबतक सुरक्षा का जिम्मा नाकारे पुलिस अधिकारी के पास रहेगा सरकार की बदनामी होती रहेगी।