ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया

बिहार : सूर्य की उपासना के बाद गोली मारकर दो की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बिहार : सूर्य की उपासना के बाद गोली मारकर दो की  हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

20-Nov-2023 09:01 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के लखीसराय से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दो युवक की गोली मारकर हत्या कर डाली है।


मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में अंधाधुंध फायरिंग की गई जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली लगने की सूचना है। इस गोलीबारी में दो युवक को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना में सभी घायल लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस घटना में गोली लगने वाले में शशि भूषण झा, दुर्गा झा लड़की, राजनंदन झा, चंदन झा, प्रीति देवी, लबली देवी शामिल है। जबकि गोली मारने वाला फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि, छठ पूजा के सुबह के अर्घ्य के बाद जैसे ही घर आ रहा था। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने दुर्गा झा लड़की को गोली मारी। उसके बाद जैसे-जैसे उसके परिवार के लोग आते गए और उसको वह गोली मार कर घायल करता चला गया। 


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएम अमरेन्द्र कुमार और एसपी पंकज कुमार पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।