बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
26-Jul-2023 05:43 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां जंगली इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा प्लांट किए दो शक्तिशाली बम को नष्ट किया गया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो के आईईडी और 10 किलों के पाइप बम को सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया। दों बम इतने शक्तिशाली थे कि अगर सुरक्षा बल उसकी चपेट में आते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने गिद्धेश्वर जंगल में 10 लोहे के पाइप बम और एक 10 किलो का आईईडी लगाया था। बुधवार को सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के तहत बमों को नष्ट किया। बम को नष्ट करने के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। जमुई के गरहि थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर के जंगली इलाके में नक्सलियों द्वारा बम प्लांट किए गए थे।
बता दें कि 28 जुलाई से 3 अगस्त 2023 तक नक्सलियों ने शहादत दिवस मनाने का ऐलान किया है। इसको लेकर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षाबल नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं। इसी बीच जमुई एसपी सौर्य सुमन को सूचना मिली कि पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सली नेता अपने दस्ते के साथ गरहि थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर के जंगली इलाके में पहुंचे हैं और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं।
इसके बाद एक टीम बनाई गई जिसमें 16 वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट सहायक कमांडेंट और गरहि थाना के पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान 10 लोहे के पाइप बम और एक आईडी बम बरामद हुआ। एसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च अभियान के दौरान विस्फोटक बरामद हुआ ,है उसे नष्ट कर दिया गया है और जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।