बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
30-Jun-2024 05:49 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एक एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बैरगनिया बॉर्डर पर जवान की तैनाती थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवान ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
मृतक जवान की पहचान पंजाब के रहने वाले 45 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में की गई है, जो सीतामढ़ी के भारत-नेपाल के बैरगनिया बॉर्डर तेनात थे। जगमोहन 20वीं बटालियन के जवान थे। इन्होंने अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा है। एसएसबी जवान ने किस कारण से अपनी जान दी, पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है।
एसएसबी का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सीतामढ़ी जिला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एसएसबी जवान ने क्यों खुद के हथियार से गोली मारकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।