ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा : ऐन वक्त पर गर्भवती हुईं कई महिला प्रतिभागी,...

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा : ऐन वक्त पर गर्भवती हुईं कई महिला प्रतिभागी, फिटनेस जांच परीक्षा को आगे बढ़ाने की गुहार

25-Feb-2022 01:48 PM

PATNA : बिहार में काफी समय बाद 8 हजार से अधिक पदों पर सिपाही की भर्ती हो रही है। इसके लिए पहले ही लिखित परीक्षा ली जा चुकी है। सफल उम्‍मीदवार नौकरी पाने के काफी करीब हैं। हालांकि भर्ती प्रक्रिया में लेटलतीफी और अपनी ही गलती के कारण कई उम्‍मीदवार इससे चूकते भी नजर आ रहे हैं। शारीरिक फिटनेस जांच परीक्षा के ऐन मौके पर कई महिला प्रतिभागी गर्भवती हो गई हैं, तो कई ऐसे पुरुष अभ्‍यर्थी हैं जो अपनी हड्डी तोड़कर बैठ गए हैं। अब ऐसे अभ्‍यर्थी परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।


8,415 पदों पर सिपाही की भर्ती को लेकर गुरुवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गयी। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से गर्दनीबाग स्थित पटना हाई स्कूल में पीईटी का आयोजन किया गया है। कई अभ्यर्थियों ने गर्भावस्था, अस्थि भंग समेत अन्य समस्याओं को लेकर आयोग से परीक्षा में तिथि में बदलाव करने की मांग की है।


इधर, केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष केएस द्विवेदी ने कहा है कि परीक्षा तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी विज्ञापन में दे दी गई है। ऐसे में अब शारीरिक दक्षता परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय पर जारी रहेगा।


शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर पहले दिन महिलाओं के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 1200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 909 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षा 8 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।