एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
07-Aug-2024 10:37 AM
By First Bihar
PATNA : आज से बिहार सिपाही बहाली परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर सूबे के अंदर 545 सेंटर बनाएं गए हैं। वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले खगड़िया में नकली प्रश्न पत्र की बरामदगी हुई है। यहां परबता पुलिस ने एक विवाह भवन में छापेमारी की है जहां 90 से अधिक सिपाही भर्ती के परीक्षार्थी एक साथ जमा थे। उनके पास से कुछ ओएमआर शीट और आंसर शीट भी मिले हैं।
दरअसल, केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती की पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्यभर में 21391 पदों के लिए 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को परीक्षा का आयोजन होगा। यहां एक ही पाली में 12 बजे से 2 बजे तक सभी 38 जिलों के 545 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम लिए जाएंगे। इससे पहले 1 अक्टूबर 2023 को पेपर लीक के कारण बिहार सिपाही बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।
वहीं, इस मामले में एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि जो 90 छात्र एक जगह जमा थे, उनमें अलग-अलग जिलों के परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए जांच के बाद छोड़ दिया गया है। फिलहाल 9 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं है।