पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
26-Nov-2023 09:57 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर में निकल कर सामने आ रहा है। जहां पीड़ित दुकानदार के मुताबिक सिगरेट नहीं देने पर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सिगरेट नहीं देने पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। यह मामला तुर्की ओपी क्षेत्र के मधौल पेट्रोल पंप के पास स्तिथ एक होटल के सामने का है। जहां रामकुमार पांडेय की स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर अपराधियों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। उसके बाद दुकान के बाहर रखे सामान को तोड़फोड़ दिया। हालांकि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
वहीं, दुकानदार ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इनमें अघोरिया बाजार का वैभव कुमार, आलोक सिंह और शाश्वत शामिल है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। इसमें आरोपियों की तस्वीर कैद है। सब इंस्पेक्टर गुरुजेश कुमार ने बताया कि दुकान मालिक ने आवेदन दिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
इस बारे में दुकानदार रामकुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि रात 9.30 बजे लगभग आधा दर्जन युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। इस पर उन्होंने कहा कि दुकान में ताला बंद कर चुके हैं, बगल में जाकर ले लीजिए लेकिन सभी गाली-गलौज करते दुकान के बाहर काउंटर पर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और अन्य सामग्री को तोड़ने लगे. अगल-बगल के दुकानदारों ने समझा-बुझाकर शांत कर हटा दिया।
उधर, तुर्की ओपी के सब इंस्पेक्टर गुरुजेश कुमार को घटना की जानकारी दी गई। गश्ती कर रही पुलिस जबतक वहां पहुंची, तबतक सभी भाग गए थे. इसके बाद सुबह 3.30 बजे सभी आरोपियों ने फिर से धावा बोल दिया और दुकान पर पेट्रोल बम फेंक दिया। घटना को अंजाम देकर मुजफ्फरपुर शहर की ओर भाग निकले. जोरदार आवाज होने से दहशत फैल गई। बगल के होटल संचालक और कर्मचारियों ने दुकान में लगी आग पर काबू पाया। सूचना पर तुर्की ओपी पुलिस ने भी पहुंचकर छानबीन की।