पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
08-May-2023 07:19 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ें किसी भी तरह के कारोबार करना क़ानूनी जुर्म माना गया है। इसको लेकर राज्य में अलग से पुलिस प्रसाशन की भी वयवस्था की गयी है। लेकिन, इसके बाबजूद आये दिन यह सुनने को आता है कि शराब कारोबारी अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इसी कड़ी में ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब कारोबारी को अरेस्ट करने गयी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है।
दरअसल, समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी प्रखंड के बलहा चौक के पास रविवार की देर रात छापेमारी से लौट रहे उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो के शीशे तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। जख्मी पुलिसकर्मियों की चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि, रविवार देर रात उत्पाद विभाग के दारोगा संजय कुमार अपनी टीम के साथ मोहनपुर में छापेमारी कर पटोरी के रास्ते जिला मुख्यालय लौट रहे थे। तभी अचानक बलहा गांव के पास टीम ने शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए भीड़ जमा हो गई , तथा उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में जख्मी दो पुलिस जवान घायल हो गए। इनमें मुकेश पासवान एवं कुमार पार्वती चौधरी का नाम शामिल है। इनका इलाज चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
इधर, इस मामले को पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट किया है। दो युवकों को पकड़ने के बाद अचानक ग्रामीण उग्र हो गए। और भीड़ ने उत्पाद टीम पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें उत्पाद टीम के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची अतरिक्त पुलिस बल ने स्थिति पर काबू पाया। इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है।