Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Jan-2024 03:43 PM
By First Bihar
GAYA: गया में एनएच के किनारे स्थित गाड़ियों के शोरूम में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम में रखी 5 नई कार जलकर खाक हो गई हालां किसी तरह से तीन कारों को जलने से बचा लिया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के गया-डोभी मुख्य मार्ग एन-एच-83 टेकुनाफार्म स्थित शोरुम की है।
अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 4 बजे जानकारी मिली कि टेकुनाफार्म स्थित कार शोरूम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए गया और बोधगया मिलाकर लगभग 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
अगलगी की इस घटना में ग्राउंड फ्लोर में खड़ी लगभग 8 नई कार में से 5 कार पूरी तरह जल कर राख हो चुकी है जबकि एक कार का इंजन जला था। वहीं 2 कारें पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। फर्स्ट फ्लोर पर रहे कार्यालय भी पूरी तरह जल चुका है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।