ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा : जानें कैसे रहेंगे सवाल और क्या होगा...

बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा : जानें कैसे रहेंगे सवाल और क्या होगा पैटर्न, इस दिन आएगा सिलेबस

05-May-2023 09:04 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में टीचर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में इसी महीने टीचर बहाली प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। राज्य में नयी नियमावली के तहत अब शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन बीपीएससी के तहत होगा। वहीं, पहली बार बीपीएससी के जरिए हो रहे शिक्षक भर्ती परीक्षा के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं। अब इन्हीं सवालों का जवाब आयोग के तरफ से दिया गया है। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोजित होने वाली टीचर बहाली परीक्षा में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए पीटी यानी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा  एक ही चरण में ली जाएगी और इसमें  वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही पूछे जाएंगे। चार विकल्पों वाले बहुवैकल्पिक प्रश्न रहेंगे। जिसका सही जवाब देना होगा। निगेटिव मार्किंग को लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं बनाई गयी है। यह परीक्षा प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक नियुक्ति परीक्षा की तरह ही होगी। हालांकि, इसकी विस्तार से जानकारी आयोग के द्वारा जल्द जारी की जाएगी। 


वहीं, आयोग की ओर से बताया गया कि मई अंत तक विज्ञापन आएगा और उसके बाद एक महीना अभ्यर्थियों को आवेदन करने और उसमें त्रुटि सुधार आदि के लिए मिलेगा। जून अंत तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। फिर करीब डेढ़ महीने का समय एग्जाम सेंटर की व्यवस्था में लगेगा और इस तरह देखा जाए तो बिहार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा अगस्त महीने में होने की संभावना है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब 1,78,026 विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर अगले 10 दिनों में बीपीएससी को सरकार से अधियाचना मिल जाने की संभावना है। बीपीएससी के सचिव रविभूषण ने ये बातें कही हैं। विज्ञापन का प्रारूप आयोग के द्वारा पहले ही तय कर लिया गया है। इस महीने के अंत तक विज्ञापन आने की संभावना है।