ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / बिहार: शिक्षक बहाली की काउंसलिंग को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी, अभ्यर्थियों को लेकर...

बिहार: शिक्षक बहाली की काउंसलिंग को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी, अभ्यर्थियों को लेकर आना होगा ये 11 डाक्यूमेंट्स

03-Jul-2021 07:34 PM

PATNA : बिहार में सवा लाख शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सोमवार से काउंसलिंग की शुरुआत होने जा रही है. काउंसिलिंग की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए यह अच्छी खबर है. शिक्षक नियोजन के छठे दौर की कांउसिलिंग को लेकर पहले ही शेड्यूल जारी किया गया है लेकिन अब सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है. जिसमें बताया गया कि काउंसलिंग सेंटर पर किन बातों का ख्याल रखा जायेगा और अभ्यर्थियों को कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लेकर आना जरूरी है.


शनिवार को बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक शिक्षक बहाली की काउंसलिंग को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार नगर निकायों में 5 और 6 जुलाई को कांउसिलिंग होगी. 5 जुलाई को क्लास 6-8 तक के अभ्यर्थी कांउसिलिंग के लिए पहुंचेंगे. इसके अलावा 6 जुलाई को क्लास 1-5 तक के अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग होगी.


साथ ही जिला मुख्यालयों में भी काउंसिलिंग होगी. प्रखंड नियोजन इकाई में 7 और 8 जुलाई को कांउसिलिंग होने की खबर सामने आ रही है. 7 जुलाई को क्लास 6-8 तक के अभ्यर्थी कांउसिलिंग के लिए पहुंचेंगे. इसके बाद,  8 जुलाई को क्लास 1-5 तक के अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग होगी. पंचायत नियोजन इकाई में 12 जुलाई को काउंसिलिंग की तारीख तय की गई है. 12 जुलाई को क्लास 1-5 तक के अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग होगी. 


news image


news image


news image


news image


news image