BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
12-Feb-2022 08:24 PM
BEGUSARAI : बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के खिलाफ एक बार फिर शिक्षकों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। मामला बेगूसराय के बछबाड़ा स्थित फातेहा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। शनिवार को भंडारी बाबा स्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिक्षा मंत्री पहुंचे थे।
कार्यक्रम में DEO, DPO और BEO के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई थी। लिहाजा सभी अधिकारी आम लोगों के बीच जमीन पर बिछाए गए दरी पर बैठ गए। कुर्सी पर बैठे शिक्षा मंत्री, मुखिया और दरी पर बैठे अधिकारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिकारियों की इस दुर्दशा को देख शिक्षक संगठनों ने मंत्री के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की हैं।
शिक्षक नेताओं ने इसकी आलोचना करते हुए कहा है कि शिक्षक अपनी मेहनत से नौनिहालों को शिक्षित कर देश का भविष्य संवारने का काम करते हैं। लेकिन बेगूसराय से जो तस्वीर सामने आई है वह शर्मनाक है।उनका कहना था कि डीईओ सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को दरी पर बैठाकर उनका अपमान किया गया और उनका अपमान, शिक्षकों के अपमान करने जैसा है। इसके लिए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सभी अधिकारियों से माफी मांगे, अन्यथा शिक्षक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।
दरअसल, शिक्षा मंत्री एक निजी कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे थे। जहां बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी समेत कुछ लोग कुर्सी पर बैठे थे। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मिला राय, DPO स्थापना रविंद्र साहू, DPO सर्व शिक्षा राजकमल, BEO निर्मला कुमारी के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं थी, मजबूरन उन्हें नीचे दरी पर बैठाना पड़ा।
