ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार: शराबी पति को पुलिस ने पकड़ा तो पत्नी बन गई दुर्गा, डंडा...

बिहार: शराबी पति को पुलिस ने पकड़ा तो पत्नी बन गई दुर्गा, डंडा लेकर पहुंच गई थाना

08-Jul-2022 01:54 PM

JAMUI: बिहार के जमुई जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शराबी को जेल से छुड़ाने के लिए खुद दुर्गा मां पहुंच गई हैं। इससे पहले की आप खबर सुनकर चौंक जाएं, हम आपको पूरा मामला बता देते हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जमुई एसपी सौर्य सुमन के आदेश पर लगातार जिले भर के थाना अध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी की कवायत को तेज कर रखा है। इसी दौरान सिकंदरा थाना अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे एक शराबी को पकड़ कर में बंद कर दिया। अचानक उसकी पत्नी दुर्गा का रूप धारण कर सिकंदरा थाना पहुंच गई। सिकंदरा थाना में बैठे पदाधिकारी और अन्य लोगों के ऊपर वह मंत्र पढ़कर चावल के दाने छिड़कने लगी। 



बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पचमहुआ मुसहरी निवासी कार्तिक मांझी को शराब के नशे में पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजने के लिए हाजत में बंद कर दिया था। इसी दौरान पति कार्तिक मांझी को छुड़ाने के लिए पत्नी संजू देवी ने अपने हाथों में मॉडल डंडा लिए अपने आपको दुर्गा का रूप बताकर सिकंदरा थाना पहुंच गयी। इस दौरान महिला ने सिकंदरा थाना में दुर्गा रूप धारण कर जमकर ड्रामेबाजी की। 



थाना पहुंचते ही महिला ने पदाधिकारी और लोगों के सर के ऊपर मंत्र पढ़ चावल के दाने छिड़कना शुरू कर दिया। महिला कहने लगी कि मेरे आदेश के बिना कुछ नहीं हो सकता। महिला की नौटंकी को देखते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक के आदेश पर पुलिस ने सभी महिला को थाने से बाहर निकाल दिया।