ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : शराब पीकर नाले में गिरा पुलिस वाला, वीडियो हो गया वायरल

19-Jul-2022 12:02 PM

ROHTAS: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और प्रशासन को इसकी ज़िम्मेदारी दी गई है कि कानून का सख्ती से पालन कराया जाए। लेकिन रोहतास जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां एक पुलिस ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। मामला रोहतास जिले के काराकाट का है। काराकाट थाना क्षेत्र के भरत कस्बा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में नाले में गिरा पड़ा है। 



वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी कोई चौकीदार बताया जा रहा है, जिसकी पहचान दशरथ सिंह के रूप में की गई है। लोगों ने उसके वर्दी पर लगे नेम प्लेट से उसकी पहचान की है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सवाल उठता है कि एक पुलिसकर्मी जिस तरह से शराब पीकर नाले में पड़ा है, यह बिहार में शराबबंदी कानून की पोल खोलने के लिए काफी है। जिस पुलिसकर्मी खासकर चौकीदारों पर यह जवाबदेही है कि वह गांव में बिक रहे शराब की सूचना अपने आला अधिकारियों को दे, अगर वही चौकीदार शराब पीकर पड़ा रहेगा तो बाकी लोगों तक क्या मैसेज जाएगा ?



चौकीदार खुद अपने ही इलाके में नाले में गिरा पड़ा मिले, जो बेहद चिंताजनक है। ये मामला बिहार में शराबबंदी की पोल खोलती है। चुकी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं है, लेकिन इतना दावा किया गया है कि नशे की हालत में नाले में गिरा शख्स काराकाट के भरत कस्बा का चौकीदार दशरथ सिंह है।