ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार: शराब पार्टी में खलल पड़ी तो बदमाशों ने खेला खूनी खेल, पड़ोसी शख्स की पीट-पीटकर बेरहमी से ले ली जान

23-Aug-2024 11:32 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां शराब पार्टी कर रहे बदमाशों ने पार्टी में खलल पड़ने पर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बदमाश छत पर छीपकर शराब पार्टी कर रहे थे और बच्चों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया, जिससे नाराज होकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे डाला।


दरअसल, यह पूरा मामला अहियापुर के दादर कोल्हुआ गांव का है, जहां बदमाशों ने 70 वर्षीय बिंदा लाल साह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवनारायण साह, विकास और कुंदन अपने कुछ साथियों के साथ पड़ोस के पुराने मकान में शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान बिंदा लाल के बेटे धर्मेन्द्र का बेटा अंश छत पर कपड़ा उतारने के लिए गया था। अंश की नजर शराब पार्टी कर रहे बदमाशों पर पड़ गई, जिसके बाद उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।


किसी तरह से स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। शाम होते-होते सभी आरोपी फिर से लाठी-डंडा से लैस होकर वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट के दौरान बदमाशों ने 70 वर्षीय बिंदा लाल को बेरहमी से पीटा। सभी को अलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बिंदा लाल की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।