ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: शराब के नशे में होमगार्ड का जवान गिरफ्तार, दो दिन बाद उत्पाद...

बिहार: शराब के नशे में होमगार्ड का जवान गिरफ्तार, दो दिन बाद उत्पाद विभाग में थी जॉइनिंग

20-Aug-2022 07:48 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है। विपक्ष में रहते हुए तेजस्वी यादव शराबबंदी को फेल बताते थे और सरकार पर हमलावर रहते थे, लेकिन अब तेजस्वी खुद सरकार में शामिल हैं, इसके बावजूद सुपौल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते हुए होमगार्ड के एक जवान को गिरफ्तार किया है। 



मामला पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा बाजार का है। गिरफ्तारी के बाद होमगार्ड के जवान को पिपरा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकीय जांच के लिए लाया गया। दरअसल गिरफ्तार जवान को नौकरी काल में अपने पिता की मौत होने के बाद अनुकंपा के आधार पर हाल ही में होमगार्ड की नौकरी मिली थी। वह दो दिन बाद ही सुपौल स्थित उत्पाद विभाग में ज्वाइन करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर-दबोचा। 



गिरफ्तार होमगार्ड का जवान पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा का रहने वाला अभिमन्यु कुमार है। आरोपी ने बताया कि वह उत्पाद विभाग में अगले दो दिनों में ज्वाइन करने वाला था। शराबी जवान के साथ अस्पताल पहुंचे चौकीदार रामप्रवेश ने बताया कि इसे शराब के नशे में पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा बाजार के सखुआ से गिरफ्तार किया गया है। अभी मेडिकल जांच के लिए इसे अस्पताल लाया गया है। 



वहीं मामले को लेकर पिपरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि शराब के नशे में हंगामा करते इसे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह कहीं नौकरी करता था या नहीं। शराबी नशे की हालत में इतना चूर था कि वह साफ़ बोल पाने में भी सक्षम नहीं था।