मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Jun-2023 07:13 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं। अब सभी की नजरें मानसून के आगमन के साथ बारिश पर टिकी हुई है। इसी कड़ी में अब मौसम विभाग की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में दक्षिण - पश्चिम मानसून की लाइन सभी जिलों को कवर कर चुकी है। लेकिन, इसके बाबजूद अभी भी लोगों को झमाझम बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की लाइन पूरे बिहार को कवर कर चुकी है, लेकिन बिहार में मॉनसून का मुकम्मल सिस्टम अब तक सक्रिय नहीं हुआ है। मौसम विभाग के तरफ से यह कहा गया है कि, बिहार की तरफ आने वाला मॉनसून सिस्टम सेंट्रल इंडिया (मध्य भारत) की तरफ मूव कर रहा है। ऐसे में प्रदेश में मॉनसून का मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। यह स्थिति जून के बचे हुए दिनों में बने रहने का पूर्वानुमान है। इस लिहाजा बिहार में मानसून की बारिश जुलाई के महीनों में देखने को मिल सकती है।
वहीं , जून के महीने में मॉनसून के सक्रिय नहीं होने से 25 जून तक पूरे बिहार में 76% कम बारिश हुई है। राज्य के 10 जिलों औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीवान और वैशाली में 90 से 100% तक कम बारिश हुई है। ऐसे में वो किसान जो धान की खेती करते हैं उन्हें कम बारिश का सीधा असर देखने को मिलेगा। मुख्य रूप से बिहार में धान का कटोरा कहा जाने वाला क्षेत्र में भी अभी सूखे की स्थिति है।
आपको बताते चलें कि, रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, लेकिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। पिछले 24 घंटे की बात करें तो औरंगाबाद और रोहतास जिला सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पटना का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।