ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / बिहार से राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान: दोनों...

बिहार से राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान: दोनों सीटों पर एनडीए का कब्जा होना तय

07-Aug-2024 01:48 PM

By First Bihar

DELHI : चुनाव आयोग ने देश भर में राज्यसभा की खाली हुई 12 सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है. इनमें 2 सीटें बिहार की भी हैं. बिहार से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर औऱ मीसा भारती के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दोनों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. इन्हीं दोनों सीट पर उप चुनाव होना है.चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक मीसा भारती का कार्यकाल 7 जुलाई 2028 तक था. वहीं, विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक था. उप चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल उतना ही रहेगा. 

चुनाव आयोग ने दोनों सीट पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी की है. इसके मुताबिक 14 अगस्त से नामांकन शुरू होगा. 21 अगस्त तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे. 27 अगस्त को नाम वापसी की आखिरी तारीख है. वहीं अगर मतदान की नौबत आती है तो 3 सितंबर को वोटिंग होगी औऱ उसी दिन रिजल्ट घोषित होगा.

दोनों सीटों पर एनडीए का कब्जा तय

बिहार में होने वाले दोनों सीट के उप चुनाव में वोटिंग की संभावना न के बराबर है. दरअसल दोनों सीटों पर अलग अलग वोटिंग होगी. लिहाजा संख्या बल के आधार पर एनडीए दोनों सीट पर कब्जा कर लेगा. वैसे भी बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की नौबत शायद ही कभी आती है.

उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जायेंगे

राज्यसभा उप चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का सांसद बनना तय है. बीजेपी पहले ही घोषित कर चुकी है कि वह उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजेगी. दूसरी सीट जेडीयू के कोटे में जायेगी या बीजेपी उसे अपने पास रखेगी, ये तय नहीं है.