केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
17-Mar-2020 07:21 AM
PATNA : बिहार में भले ही अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया हो. लेकिन राजधानी पटना में बर्ड फ्लू ने अपने पांव पसार दिए हैं. पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. राजधानी के लोहिया नगर में पिछले दिनों मरे हुए कौओं कि जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.
राजधानी पटना में मरे हुए कौओं का सैंपल टेस्ट दो बार कराया गया है और दोनों ही बाहर एवियन्स इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. पटना समेत राज्य के कुछ हिस्सों में कौओं और सूअरों की मौत के मामले सामने आने के बाद उनका सैंपल टेस्ट के लिए कोलकाता भेजा गया था बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के पहले राजधानी पटना में स्वाइन फ्लू के कई मरीज मिल चुके हैं.
यह भी माना जा रहा है कि सूअरों की मौत के पीछे स्वाइन फीवर हो सकता है. हालांकि अब तक इस पर कोई भी अधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अब सतर्कता बढ़ा दी गई है. पटना में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद अब नॉनवेज खाने वालों के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी करुणा वायरस के कारण नॉनवेज की बिक्री बंदी का शिकार है और अब बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चिकन खाने से लोग परहेज करेंगे.