अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Nov-2020 08:48 AM
PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई से राज्यसभा सीट के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार यानी 26 नवंबर को ही नामांकन के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि रामविलास पासवान कि इस खाली पड़ी सीट पर राज्यसभा कौन जाएगा। चिराग पासवान या उनकी लोक जनशक्ति पार्टी से कोई चेहरा इस सीट पर जाएगा इसकी संभावना खत्म हो चुकी है लिहाजा अब बीजेपी को फैसला करना है कि वह किसे राज्यसभा भेजती है।
राज्यसभा उपचुनाव में बिहार से बीजेपी कश्मीर को साध सकती है इसकी चर्चा जोरों पर है। बीजेपी के अंदर इस सीट के लिए यूं तो कई नामों की चर्चा है लेकिन सबसे चौंकाने वाला नाम बीजेपी के मुस्लिम नेता शाहनवाज हुसैन का है। शाहनवाज हुसैन साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से संसद नहीं पहुंचे हैं। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता तो बनाए रखा ही लेकिन अब उन्हें जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है। जम्मू कश्मीर में आगे होने वाले चुनावों के मद्देनजर शाहनवाज को बड़ी भूमिका दी गई है और माना जा रहा है कि अब उन्हें पार्टी अध्यक्ष राज्यसभा भेज दे तो कोई बहुत अचरज नहीं होगा।
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड पहले ही साफ कर चुका है कि वह किसी भी हालत में लोक जनशक्ति पार्टी के किसी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगा। हालांकि नीतीश कुमार को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं कि बीजेपी रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर अपना उम्मीदवार दे। अगर शाहनवाज हुसैन को राज्यसभा भेजा जाता है तो नीतीश के लिए भी यह फैसला बेहद सुकून भरा होगा। नीतीश यह मैसेज देने में सफल होंगे कि उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर एक मुस्लिम चेहरे को संसद भेजा। दूसरी तरफ रामविलास पासवान जैसे बड़े दलित नेता के निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर अगर किसी अल्पसंख्यक को भेजा गया तो इससे दलित फैक्टर भी प्रभावी नहीं रहेगा। वरना दलित नेता वाली सीट की भरपाई अगर किसी दूसरे तबके के नेता से की गई तो चिराग पासवान इसे मुद्दा बना सकते हैं। अब इंतजार इस बात का है कि बीजेपी किसके नाम पर मुहर लगाती है।