ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

कोरोना मरीजों के ठीक होने के मामले में बिहार दूसरे नंबर पर, मंगलवार को आये 1174 नए केस

कोरोना मरीजों के ठीक होने के मामले में बिहार दूसरे नंबर पर, मंगलवार को आये 1174 नए केस

02-Jun-2021 06:51 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के रफ्तार ना सिर्फ तेजी के साथ नीचे गिरी है बल्कि संक्रमित मरीजों की सेहत भी अब जल्द ठीक हो रही है। बिहार संक्रमण और स्वस्थ होने की दर में देश के अंदर दूसरे पायदान पर जा पहुंचा है। बिहार से अच्छा रिकवरी रेट केवल दिल्ली में है जबकि संक्रमण दर भी केवल दिल्ली के अंदर ही बिहार से बेहतर है। दिल्ली में रिकवरी रेट 97.05% है जबकि बिहार में 96.97 फीसदी। इसी तरह अगर संक्रमण दर की बात करें तो दिल्ली में यह घटकर 1.5 फ़ीसदी पर आ पहुंचा है जबकि बिहार में 1.8 फीसदी पर। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों का नंबर दिल्ली और बिहार के बाद है। 


मंगलवार को बिहार में 1174 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 8 हजार 347 सैम्पल की जांच की गई। अब राज्य में संक्रमण दर 1.08 फीसदी हो गयी है। एक दिन पहले यानी सोमवार को राज्य में 1113 नए संक्रमित मरीज मिले थे, जबकि संक्रमण दर 1.10 फीसदी थी। पिछले 24 घंटे में 3100 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। जबकि 59 संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर भी पहले से बेहतर हुई है। हालांकि राज्य में अभी कोरोना के 14,250 सक्रिय मरीज हैं।


पटना में मंगलवार को सबसे ज्यादा 132 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। राज्य में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में अब तक 3 करोड़ 18 हजार 943 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कोरोना के 7 लाख 07 हजार 935 संक्रमित मिले हैं। इनमें 6 लाख 88 हजार 462 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5222 की मौत हो चुकी है।