गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
03-Aug-2022 05:04 PM
BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल के 15 से अधिक बच्चे एक के बाद एक बेहोश ह गए। एक साथ कई बच्चों के अचानक बेहोश होने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बेहोश बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
दरअसल, बुधवार को बेतिया के सेंट जेवियर स्कूल आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल चल रहा था। बच्चों को स्कूल के कंपाउंड में आग से बचने के तरीके बताए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और एक के बाद एक कई बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बेहोश बच्चों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी उनके अभिभावकों की दी। जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चों के अभिभावकों को मिली, वे बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। कुछ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम को स्कूल में बुलाया गया है।