ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

बिहार से बड़ी खबर : भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

11-Sep-2022 02:12 PM

MOTIHARI : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी स्थान के पास की है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतकों में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक मधुबन थाना क्षेत्र के राजेपुर तेतरिया से एक ही परिवार के लगभग दर्जनभर लोग ऑटो पर सवार होकर नेशनल हाइवे स्थित बैरिया देवी मंदिर में शिव चर्चा करने जा रहे थे। इसी दौरान हाइवे पर ऑटो और बालू लदे ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बालू से लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया जिससे ऑटो सवार लोग उसमें दब गए। इस हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।