Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
29-Dec-2022 06:12 PM
GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया के बोधगया से आ रही है, जहां पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम चीनी महिला को हिरासत में लेकर बोधगया थाने में पूछताछ कर रही है। संदिग्ध चीनी महिला पिछले दो साल से गया और बोधगया के साथ साथ देश के अलग अलग हिस्सों में रह रही थी। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि चीनी महिला बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा की जासूसी कर रही थी।
दरअसल, बिहार के बोधगया में इन दिनों बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा प्रवास कर रहे हैं। दलाई लामा 19वीं बार 3 दिवसीय कालच्रक पूजा के आयोजन में शामिल होने बोधगया पहुंचे हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम के बीच पुलिस को एक चीनी महिला को लेकर इनपुट मिले थे। आशंका जताई जा रही थी कि चीनी महिला दलाई लामा की जासूसी कर रही थी। जिसके बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी और बिहार पुलिस ने दलाई लामा के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध चीनी महिला पिछले दो साल से गया और बोधगया समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रह रही थी। चीनी महिला के भारत में रहने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। गया पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला का स्केच जारी किया। पुलिस चीनी महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान बोधगया के कालचक्र मैदान के पास से बौद्ध भिक्षु के वेश में घूम रही संदिग्ध चीनी जासूस मिस सांग सिओल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।