अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Sep-2024 01:56 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर में बच्चों को क्लासरूम में डांट-फटकार लगाना शिक्षकों को भारी पड़ गया। नाराज असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुसकर न सिर्फ शिक्षकों के साथ मारपीट की बल्कि तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया है। इस घटना के बाद स्कूल में तैनात शिक्षक दहशत के माहौल में बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
दरअसल, भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सरैया में स्कूल के चार से पांच शिक्षकों के साथ आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने स्कूल में घुसकर मारपीट की और कुर्सियों को तोड़ डाला। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षकों का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बच्चों को पढ़ने के लिए डांट-फटकार लगाते थे, जो असामाजिक तत्वों को नागवार गुजर रही थी।
घटना के बाद तुरंत इसकी जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर भगवानपुर पुलिस विद्यालय पहुंचकर मामले का जांच की है। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने भी स्कूल पहुंचकर छानबीन की है।
शिक्षक अभिषेक आनंद बताते हैं कि बीते 10 सितंबर को दोपहर में बाहर के कुछ लोग विद्यालय परिसर में प्रवेश कर गए और सभी शिक्षकों के साथ मारपीट करने लगे। वह लोग कह रहे थे कि कौन टीचर बच्चों को डांटते और पीटते हैं। जब तक शिक्षक कुछ समझ पाते तब तक हाथ से कुर्सी उठाकर पिटाई करने लगे। एक शिक्षक को पिटता देख जब अन्य शिक्षक उसे बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दिया, जिसमें तीन से चार शिक्षक घायल हो गए हैं।
पूरे मामले पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अक्षय पांडेय ने बताया जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर पूरे मामले की जांच के संदर्भ की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट सौंपा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।