ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / बिहार : स्कूल के हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 15 बच्चे बीमार, 6...

बिहार : स्कूल के हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 15 बच्चे बीमार, 6 हॉस्पिटल में भर्ती

30-Jul-2022 12:33 PM

ARARIA : अररिया के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से 15 बच्चे बीमार हो गए. इन सभी बच्चों को कुर्साकांटा पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अररिया के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित डोरिया जागीर एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में भोजन खाने से दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए. एक साथ इतने छात्रों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया. 


बताया जाता है कि स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले करीब डेढ़ बीती रात दर्जन बच्चे फ़ूड पोइजिंग के शिकार हो गए. उल्टी व पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी बच्चों को कुर्साकांटा पीएचसी में भर्ती कराया गया.पीएचसी में डॉ शैलेश सुमन की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज शुरू किया गया. सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं. हालांकि डॉक्टर ने एहतियातन आधा दर्जन बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.


डॉ सुमन ने बताया कि उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रथम दृष्टया फ़ूड पोइजिनिंग का मामला प्रतीत हो रहा है. सभी का इलाज चल रहा है. हालांकि पेट दर्द की शिकायत के बाद करीब आधा बच्चे को रेफर किया गया है, वहीं, घटना के बारे में स्कूल संचालक ने बताया कि उनके यहां 65 बच्चों ने रात में रोटी और आलू परवल की सब्जी खाया था. जिसके बाद बच्चे फ़ूड पोइजिंग के शिकार हो गये.