ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार : स्कूल जाने के क्रम में दो शिक्षक की हुई मौत, परिजनों...

बिहार : स्कूल जाने के क्रम में दो शिक्षक की हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल

11-Aug-2024 10:29 AM

By First Bihar

ARWAL : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिलता है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान भी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक टीचर की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अरवल में स्कूल जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। यह घटना  सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर प्रसादी इंग्लिश की बताई जा रही है। यहां सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल हो गए। घायल की सूचना के उपरांत पुलिस घटना स्ल पर पहुंच कर घायल शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 


वहीं, पीएमसीएच में इलाज के दौरान टीचर की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान प्रसादी इंग्लिश गांव निवासी मोहम्मद इजराइल मंसूरी पिता लुकमान मंसूरी के रूप में की गई है। यह भोजपुर जिले के सहार मदरसा में  प्रतिदिन के तरह स्कूल आना जाना लगा रहा करता था। मौत की सुचना मिलते ही स्थानीय विधायक महानंद सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट किया। 


उधर, जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के सरौती गांव  निवासी शिक्षक इंदल पासवान काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जहां उनका इलाज पटना एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ह्रदय गति रूक जाने के कारण अचानक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अपने गांव के सरौती  मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। इस मौत से शिक्षकों एवं परिजनों में मातम पसरा गया है।