Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Feb-2023 09:10 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। सासाराम में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा करंवदिया और पहलेजा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है। ये स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर है। मालगाड़ी डीडीयू से गया की तरफ जा रही थी, तभी अचानक पटरी से उतर गई। इस रेल हादसे की वजह क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे से मुख्य लाइन प्रभावित नहीं हुई है। इसलिए यात्री ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
वहीं, माल ढुलाई वाला डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अप तथा डाउन दोनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस हादसे के बाद रेल अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है तथा रेलवे के माल ढुलाई वाले लाइन के परिचालन को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, मालगाड़ी का सभी डब्बा खाली था। मालगाड़ी का डब्बा रेलवे लाइन से बिखर कर आसपास के गेहूं के खेतों में बिखर गया है तथा उसके कल पुर्जों के परखच्चे उड़ गए हैं। रेल अधिकारी का कहना है कि शाम तक दोनों लाइन को सामान्य कर लिया जाएगा। गया-धनबाद रूट पर घाटी से उतरते समय एक मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया।
इससे मालगाड़ी की रफ्तार 150KM प्रति घंटे तक पहुंच गई। गुरपा स्टेशन से पहले इसे स्लिप साइडिंग करके रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान कपलिंग टूटने से उसकी 57 बोगियां पलट गईं। वहीं इंजन एक बोगी को लेकर दौड़ता रहा। हालांकि बोगी रगड़ खाने और स्लिप साइडिंग की वजह से 400 मीटर दूर जाकर इंजन भी रुक गया। इस रेल हादसे के बाद अप और डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कई ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा किया गया है। 10 से ज्यादा ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुंभऊ स्टेशन के पास सितंबर महीने में बड़ा रेल हादसा हुआ था। उस दौरान मालगाड़ी के ही 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह मालगाड़ी मुगलसराय से गया की ओर जा रही थी। इस हादसे के बाद अप एंड डाउन दोनों सेवाएं बाधित हो गईं थी । इसके बाद अब यह मामला निकल कर सामने आया है।