Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Mar-2022 03:45 PM
GAYA : खबर गया से है, जहां स्कूल का जर्जर छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चार घायलों में एक बच्चा समेत तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है। गनीमत रहा कि आज महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण स्कूल में बच्चे पढ़ाई करने नहीं पहुंचे थे, इसलिए एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय रेनू देवी के रूप में की गआ है, जो जीविका दीदी का काम करती थी।
जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं एक सरकारी स्कूल की छत पर जीविका समूह की बैठक कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सरकारी स्कूल का छत टूटकर गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में रेनू देवी नामक जीविका दीदी की मौत हो गई वहीं एक बच्चा समेत चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।