ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार : साहेब की गाड़ी में तेल नहीं देना पड़ गया भारी : हाकिम ने पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ दर्ज कराया केस ; सरकारी काम में बाधा डालने का लगा आरोप

17-May-2024 07:13 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां सरकारी गाडी में फ्यूल देने में देरी हुई तो अधिकारी ने पंप मालिक पर केस दर्ज करा दिया। पेट्रोल पंप मालिक पर सरकारी काम में बाधा डालने के साथ-साथ आपदा अधिनियम के तहत थाने में मामला दर्ज कराया गया है।


दरअसल, पूरा मामला हाजीपुर के एक पेट्रोल पम्प से जुड़ा है। जहां डीजल देने में हुई देरी या कहे नहीं देने के आरोप में पम्प मालिक पर सख्त धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की सरकारी गाड़ी को पेट्रोल पम्प पर फ्यूल देने से यह कह कर मना कर दिया गया कि पम्प पर डीजल ख़त्म हो गया है।


सरकारी गाड़ी में उस वक्त विभाग के अधिकारी सवार थे। जब पंपकर्मियों ने डीजल देने से इनकार कर दिया तो अधिकारी भड़क गए और सीधे थाने जा पहुंचे। हाकिम ने सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में पेट्रोल पम्प मालिक पर केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी पम्प मालिक को दोषी बताते हुए मामले की जांच की बात कही है।


हाजीपुर सदर SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि पेट्रोल पम्प से डीजल आपूर्ति का पहले से अनुबंध होने के बावजूद समय पर डीजल नहीं देना कानूनन अपराध है।  इस बावत केस दर्ज कराया गया है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है।