ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

Home / news / संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली से पहले बिहार सरकार ने बढ़ाया...

संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली से पहले बिहार सरकार ने बढ़ाया वेतन

25-Mar-2021 07:39 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. होली से पहले बिहार सरकार ने संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. संविदा पर बहाल कर्मियों का वेतन बढ़ा दिया गया है. सरकार के इस फैसले से संविदा कर्मियों के बीच ख़ुशी की लहर है. संविदा कर्मियों के वेतन में 6 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. 


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने गुरुवार को संविदा कर्मियों के वेतन वृद्धि प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. नीतीश सरकार के इस फैसले से लगभग साढ़े 900 संविदा कर्मियों को फ़ायदा मिलेगा. 


बिहार सरकार के इस फैसले के बाद आशुलिपिक का वेतन 19 हजार से 25 हजार, अमीन का वेतन 18 हजार से 22 हजार, निम्नवर्गीय लिपिक का वेतन 17 हजार से 21 हजार और जंजीर वाहक का वेतन 16 हजार से 18 हजार कर दिया गया है. आपको बता दें कि 2 साल के एक लंबे अंतराल के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संविदा कर्मियों के वेतन वृद्धि को स्वीकृति दी है.


इस दौरान मंत्री रामसूरत राय ने अपने वेतन से 5100 रुपए देकर पुरस्कृत अमीन प्रेम शंकर कुमार को सम्मानित किया. इन्हें परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर पुरस्कृत किया गया. आपको बता दें कि  मुजफ्फरपुर के कुढ़नी ब्लॉक के रहने वाले प्रेम शंकर कुमार को 50 में से 34 अंक प्राप्त हुए हैं और इस अंक के साथ में नवनियुक्त संविदा अमीनो में टॉप किया है. गौरतलब हो कि मंत्री रामसूरत द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने वेतन से बेहतरीन काम करने वाले राजस्व कर्मियों सहित पदाधिकारियों के बीच 1 लाख 21 हजार बतौर इनाम देने का ऐलान कर रखा है.