गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
24-Aug-2020 08:33 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कोरोना को काबू में करने की जुगत में भिड़ी नीतीश सरकार ने एक बार फिर से अपना फैसला पलट दिया है. महज 2 दिनों बाद सरकार ने सब्जी फल और मीट मछली की दुकानों को खोलने के समय में एक बार फिर से बदलाव कर दिया है.
दो दिन पहले राज्य सरकार में सब्जी फल और मीट मछली की दुकान सुबह 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी थी. लेकिन अब सरकार ने अपने इस से 2 दिन पुराने आदेश को बदलते हुए इन दुकानों के लिए नई टाइमिंग जारी कर दी है. राज्य सरकार ने अब सब्जी फल और मीट मछली की दुकान खोलने के लिए सुबह 6:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से लेकर 6:30 बजे तक का वक्त तय किया है.
गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में एक नया आदेश भी जारी कर दिया गया है. इस नए आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है अब राज्य के किसी भी हिस्से में सब्जी फल और मीट मछली की दुकान है. नई टाइमिंग के मुताबिक खुल सकेंगे हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग और मांस का इस्तेमाल इन विक्रेताओं के लिए अनिवार्य होगा ठेले पर सब्जी बेचने वाले दिन भर अपना काम कर पाएंगे.
