ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / news / बिहार सरकार मजदूरों पर मेहरबान, सात राज्यों में खुलेगा माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर, मिलेंगीं...

बिहार सरकार मजदूरों पर मेहरबान, सात राज्यों में खुलेगा माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर, मिलेंगीं कई सुविधाएं

18-Jul-2022 11:21 AM

PATNA : बिहार से रोजगार की तलाश में अलग-अलग राज्यों में जाने वाले मजदूरों के लिए अच्छी खबर है. बिहार सरकार पलायन करने वाले लोगों के लिए माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर खोलेगी. यह सेंटर सात राज्यों में खोली जाएगी, जिसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अगले छह माह का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना को लेकर श्रम संसाधन विभाग ने पूरी तैयार ली है. साथ ही विभिन्न राज्यों के श्रम विभाग को भी इस दिशा में काम शुरू करने को कहा है. 


जानकारी के मुताबिक, श्रम संसाधन विभाग ने निर्णय लिया है कि जिस राज्य के शहरों में मजदूरों की संख्या अधिक होगी, वहां पर माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर खोला जायेगा, ताकि वहां रहने वाले मजदूरों को रहन-सहन में होने वाली समस्या का समाधान किया जा सकें. माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर खुलने के बाद श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी वहां के अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर संबंधित राज्य की वैसे सुविधाओं को भी मजदूरों को दिलायेगी, जो किसी भी राज्य के मजदूरों को मिल सकती है.


माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर खोलने के लिए श्रम विभाग पहले एनजीओ या इंडस्ट्री को पार्टनर बनाएगी. ताकि इसे शुरू करने में विभागीय अधिकारियों की बस निगरानी रहे एवं वहां इस एनजीओ या इंडस्ट्री पार्टनर के साथ एमओयू हो. विभाग के स्तर से हर दिन सेंटर की ऑनलाइन निगरानी होगी. सेंटर में पहुंचे हर मजदूर का डेटाबेस तैयार होगा. मजदूरों को दूसरे राज्यों में काम खोजने के दौरान किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसी उद्देश्य से माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर को खोलने का फैसला लिया गया है.