ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

बिहार सरकार की कैंटीन में परोसा जाता है जूठे बर्तन में खाना, राबड़ी देवी बोली मची है लूट, देखें VIDEO

बिहार सरकार की कैंटीन में परोसा जाता है जूठे बर्तन में खाना, राबड़ी देवी बोली मची है लूट, देखें VIDEO

06-Mar-2020 05:40 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार सरकार की कैंटीन में जूठे बर्तन में खाना परोसा जा रहा है इतना ही नहीं विधान परिषद का कैंटीन में इतनी गंदगी पसरी है कि देख कर ही उल्टी हो जाए। राबड़ी देवी ने कैंटीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा है वहीं मंत्री प्रेम कुमार ने चिंता जाहिर करते हुए कैंटीन मैनेजर पर कार्रवाई की बात की है।


बिहार विधान परिषद जहां बिहार के माननीयों को खाना परोसा जाता है। नेता अपनी भूख मिटाते हैं। वहीं इतनी गंदगी पसरी है कि देखकर आपका मिजाज बिगड़ जाएगा। गंदगी से ही विधान परिषद का ये कैंटीन दो चार नहीं है बल्कि अब तो पता चला है कि कैंटीन में जूठे बर्तन में ही खाना परोसा जा रहा है। मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है। वहीं मामला मीडिया में आने के बाद आनन-फानन में कैंटीन की सफाई भी शुरू कर दी गयी।


बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने इस पूरे मामले पर कहा है कि सरकार ने लूट मचा रखी है। अभी तो मार्च लूट चल रहा है। सभी मंत्री बस अपना पॉकेट भरने में लगे हैं। इस पूरे मामले में बिहार के श्रम विभाग के मंत्री जिम्मेवार हैं। उन्होनें कहा कि जूठे बर्तन में  खाना परोसना गंभीर मसला है इस पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। राबड़ी देवी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता को कर्ज में डूबा कर सरकार खुद लूट में लगी है।


वहीं बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जूठे थाली में खाना परोसने का मामला बिल्कुल गंभीर मसला है। इस मामले की जांच करा कर सरकार कैंटीन मैनेजर पर कार्रवाई करेगी। जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।