ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार सरकार के पूर्व अधिकारी ने ही खोल दी शिक्षा व्यवस्था की पोल,...

बिहार सरकार के पूर्व अधिकारी ने ही खोल दी शिक्षा व्यवस्था की पोल, सरकार को दिखाया आइना

12-Jun-2022 08:26 PM

PATNA: बिहार में शिक्षा की स्थिति कैसी है इसकी पोल खुद उसके ही एक पूर्व अधिकारी ने खोल दी है। राज्य के पूर्व शिक्षा सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति पर सवाल उठाते हुए चिंता जाहिर की है। पटना यूनिवर्सिटी से जारी एक पत्र को ट्वीट करके संजय कुमार ने बिहार के शैक्षणिक स्थिति की पोल खोलते हुए सरकार और शिक्षा विभाग को आइना दिखाया है।


संजय कुमार ने बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार और शिक्षा विभाग को टैग करते हुए पटना विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में किये गए व्याकरण अशुद्धियों की ओर ध्यान खींचा है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा कि विश्वविद्यालय के एक प्रमुख द्वारा जारी किये गए नोटिस में जिस तरह के व्याकरण और शब्द का इस्तेमाल किया गया है वह एक प्रोफेसर के लिए भयावह है। इस तरह की लापरवाही हमारे उच्च शिक्षा के स्तर को बताती है।


संजय कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बिहार में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग में प्रधान सचिव रह चुके हैं। शिक्षा विभाग के सचिव रहते हुए ही बिहार सरकार ने उन्हे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया था। संजय अभी दिल्ली में केंद्रीय युथ अफेयर मिनिस्ट्री में सचिव के पद पर सेवा दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव रहते हुए वे कोरोना महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को कोरोना का अपडेट दिया करते थे और जरूरी निर्देश भी देते थे। उस दौर के बाद से संजय कुमार लगातार ट्वीटर पर एक्टिव रहे हैं।


news image