ब्रेकिंग न्यूज़

ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज

Home / news / उपादान वितरण समारोह में शामिल हुए मंत्री सुमित सिंह, आदिवासियों को बांटा बत्तख,...

उपादान वितरण समारोह में शामिल हुए मंत्री सुमित सिंह, आदिवासियों को बांटा बत्तख, बकरी और बटेर

26-Mar-2021 09:54 PM

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री और जमुई के चकाई से विधायक सुमित सिंह शुक्रवार को वैज्ञानिक वार्तालाप और उपादान वितरण समारोह में शामिल हुए. जमुई के सोनो प्रखंड में  चरकापत्थर के हाई स्कूल मैदान में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सुमित सिंह ने हजारों आदिवासी माता बहनों और लोगों के बीच कुदाल, खुरपी, बत्तख, बकरी, बटेर, सूअर, चूजा सहित अन्य कृषि से संबंधित सामग्रियों का वितरण किया. 


news image


कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप सह उपादान वितरण समारोह में मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि आज करीब 6 वर्षों के बाद पुनः इस योजना का लाभ आम आदिवासी और वंचित वर्ग के लोगों को मिलना शुरू हुआ.  एक समय था, जब प्रशासन की उपस्थिति के बिना यहां कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता था. मैं यहां आने की कोशिश करता था, तो प्रशासन से अनुमति नहीं मिलती थी. अपने ही क्षेत्र के लोगों बीच न पहुंच पाना, उनकी मदद नहीं कर पाना, उनका दुःख-दर्द नहीं बांट पाना, उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा पाना हमारे लिए काफी कष्टकारक था. 


news image


सुमित सिंह ने कहा कि "मैनें हार नहीं माना और लगातार प्रयास करता रहा. फिर प्रशासन को राजी किया, उनकी उपस्थिति में यहां कर्यक्रम करना शुरू किया. पहली बार यहां के लोगों की समस्याओं को देखकर मन द्रवित हो गया था. हमने लोगों से संवाद स्थापित करना शुरू किया. समस्याओं से अवगत हुआ और अपने स्तर से उसका समाधान का प्रयास शुरू किया.  सोनो-चकाई के महान नागरिकों ने मुझे एकबार फिर से अवसर दिया है, मैं हृदयतल से अपने दायित्व निर्वहण के प्रयास में जुट गया हूं."


news image


इस अवसर पर अटारी पटना के निदेशक डॉ अंजनी कुमार सिंह, प्रसार शिक्षा बासु पटना के निदेशक डॉ एके ठाकुर, वरीय वैज्ञानिक और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ सुधीर कुमार सिंह , कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.